बलरामपुर। बलरामपुर में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक तीन लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना बीती रात बलरामपुर ज़िले के झींगों के पास हुई। घटना को लेकर अलग-अलग दावे हैं। कुछ का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप की चपेट में आ गई, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पिकअप ने बाइक को ठोकर मारी।

घटना के बाद एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी और एक कारोबारी को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कालेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृत कांस्टेबल का नाम रवि चौहान और मनबोध है, जबकि उसके साथ बाइक में बैठे कारोबारी का नाम राजेंद्र कश्यप है। इधर पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है, लेकिन घटना के बाद से ही चालक फरार बताया जा रहा है।

See also  भिलाई में रेमडेसिविर की कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; 6 इंजेक्शन बरामद

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।