लखनऊ। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रहा है, कोरोना से कई लोगो की मौत हो गई है। लेकिन कई मामले ऐसे भी है, जिसमें कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह से ठीक हो कर घर लौट गए है। ऐसे ही एक बॉलीवुड सिंगर कनिका का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई में आइसोलेट की गई, सिंगर कनिका कपूर की छठवीं रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे उन्हें अस्पलात से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि कनिका को घर में ही 14 दिन के लिए क्वांरटाइन रहना पड़ेगा। बता दें कि बीते दिनों आई उनकी पांचवी रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी जिसकी वजह से उनकी बेचैनी बढ़ गई थी।

लंदन से लौटकर शामिल हुईं थी तीन पार्टियां में

Seedha Sawal: Coronavirus, Why Are People Not Taking Social ...

कनिका लंदन से लौटकर 14 मार्च को लखनऊ आईं थी। यहां पहले वह ताज होटल रूकी थीं। वे लखनऊ में ही तीन पार्टियों में भी शामिल हुईं थीं। जिसमे कई मंत्री और अधिकारी भी शामिल हुए थे। अंटू का तो वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि इन सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

See also  शरद पवार की तबीयत बिगड़ी: सांस लेने में तकलीफ के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती, बेटी सुप्रिया सुले साथ में मौजूद

कनिका के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

बयान से पलटे कनिका के पिता, बताया कब ...

लंदन से लौटकर बिना किसी को इसकी जानकारी दिए और कोराेना से बचाव के नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में कनिका पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। शनिवार को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद कनिका ने अपने वकील से मुकदमें के सिलसिले में बात की। आरोप है कि कनिका ने एयरपोर्ट पर भी जांच नही कराई थी। संक्रमण छिपाने पर कनिका के खिलाफ प्रशासन ने सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।