भोपाल। मध्यप्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की जद में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल समेत 33 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद सभी अफसर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल अस्पताल में भर्ती नहीं हो रही थी, लेकिन उन्हें जिला प्रशासन की सख़्ती और मुख्य सचिव के हस्तक्षेप के बाद निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार अब तक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव, उप सचिव, डिप्टी डायरेक्टर समेत 33 ऐसे लोग हैं जिन्हें अस्पताल दाख़िल कराया गया है। इनमें 29 को कल और आज अन्य पाँच को भी दाखिल करा दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल 1994 बैच की आईएएस अफसर हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  भारतनेट के लिए 19401 करोड़ मंजूर, जानिए इससे कितने राज्यों के गांवों तक पहुंचेगा इंटरनेट