TRPDESK. UP की योगी सरकार ने कोरोना वायरस (COVID-19) के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ( Additional Chief Secretary Awanish Awasthi) ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने COVID-19 के मद्देनजर राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर का ऐलान किया है। इससे पहले, पंजाब सरकार ने पुलिसकर्मियों और स्वच्छता कर्मचारियों को 50 लाख का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की थी।

 

मीडियाकर्मियों को मास्क पहनने का दिया आदेश

अवनीश अवस्थी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय जल्द ही इसके लिए एक लिखित आदेश जारी करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों को मास्क पहनने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति मास्क का इस्तेमाल नहीं करेगा, तो उन्हें रोक दिया जाएगा।

See also  India-China Border Standoff : भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक पकड़ाया

फर्जी पोस्ट करने वालों को दी चेतावनी

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अवनीश अवस्थी ने सोशल मीडिया पर COVID-19 से संबंधित फर्जी पोस्ट साझा करने के खिलाफ लोगों को चेतावनी दी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।