टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या 6 हजार 284 हो गई है। गुरुवार को 319 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से गुजरात में 55, राजस्थान में 30, उत्तरप्रदेश में 19, मध्यप्रदेश में 14 और बिहार में 11 मरीज बढ़े। इनके अलावा कर्नाटक में 10, झारखंड में 9, पंजाब में 8, मध्यप्रदेश में 5, पश्चिम बंगाल में 4, ओडिशा में 2, जबकि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश 1.1 और छत्तीसगढ़ में 7 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार 734 हो गई है। इनमें से 473 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 166 की मौत हो चुकी है।

सरकार की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि रेलवे ने 2 हजार 500 डॉक्टर और 35 हजार पैरामेडिक कर्मचारियों को नियुक्त किया है। रेलवे की 586 स्वास्थ्य इकाइयों, 45 सब डिविजन अस्पताल, 56 डिविजनल अस्पताल, 8 प्रोडक्शन यूनिट और 16 जोनल हॉस्पिटल भी लगातार संक्रमण रोकने के लिए काम कर रहे हैं।

See also  Bihar election 2020: आधी-आधी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी भाजपा-जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन से बाहर

हाइड्रोक्लोरोक्वीन केवल पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर को दिया जा रहा है। ऐसे लोगों को दिया जा रहा है जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। इसे अगर हाइपर टेंशन के मरीजों को दिया जाएगा तो उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता है। सरकार इसकी कमी नहीं होने देगी।

मंत्रीसमूह की बैठक में कोरोनावायरस के इलाज के लिए विशेष अस्पताल बनाने, साथ ही पीपीई और अन्य जरूरी चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। पीपीई की सप्लाई मिलनी शुरू हो गई है।

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, एनजीओ-चैरिटेबल सोसाइटी की मदद से राशन आपूर्ति कर रहा है। गृह मंत्रालय ने कहा- जो लोग लॉकडाउन की वजह से फंसे है उनकी मदद के लिए राज्य सरकारें कई कदम उठा रही हैं। उन्हें ऐप की मदद से चिह्नित किया जा रहा है। कैंप लगाकर रहने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को लिखा पत्र, पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर्स के रूप में टीकाकरण का किया आग्रह

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।