कवर्धा। प्रदेशवासी पहले से ही कोरोना के खौफ के बीच जीने को मजबूर हैं। इस बीच कवर्धा जिले के पंडरिया इलाके में जंगली सुअरों का आंतक बढ़ गया है।

जिले के पंडरिया थाने के ग्राम घुटरकुंडी में गुरुवार सुबह अचानक जंगली सुअर ने गन्ने के खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया। किसान अपनी जान बचाकर भागे, जिससे 8 मजबूरों को गंभीर चोंटें आई हैं।

Wild Swine Becomes Danger For Tigers - वनराज के लिए ...

सभी घायलों को एंबुलेंस से पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस को देखते हुए कवर्धा के दोनों शक्कर कारखाने बंद हैं, लेकिन अब फिर से कारखाना में पेराई का काम शुरू किया गया है।

यही वजह है कि घुटरकुंडी गांव के किसान काफी बड़े क्षेत्र में लगाए गए गन्ने की कटाई में लगे हुए थे। जंगल की ओर से एक सुअर आ गया और किसानों पर हमला कर दिया। सुअर के हमला करते ही वहां भगदड़ मच गई।

See also  राज्यपाल अनुसूईया उइके से मिले पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, 2 साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर दी शुभकामनाएं

जान बचाकर किसान गांवों की तरफ भागे, तब जाकर उनकी जान बच पाई।

इस हमले में प्रिया, मटरू राम, प्रेम सिंह, दुर्गेष कुमार साहू, फागू राम, चंद्रषेखर साहू और भीखेलाल सहित अन्य किसान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से पंडरिया के सामुदायिक अस्पलात में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पंडरिया वन विभाग के एसडीओ एमसी देशलहरा ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंचकर जंगली सुअर को भगाने का प्रयास कर रही है।

सभी घायलों को प्राथमिक तौर पर एक-एक हजार रूपए दिए गए है। इसके बाद वन विभाग द्वारा मुआवजा राशि भी दिया जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।