फाेर्ब्स 2020 के मुताबिक दुनिया के 2095 अरबपतियाें की संपत्ति में 700 अरब डाॅलर की कमी आई

भारत में राधाकृष्ण दमानी की रैंक और संपत्ति दोनों में इजाफा हुआ, शिव नडार की संपत्ति और रैंक में कमी

नई दिल्ली। काेराेना वायरस के कहर से दुनिया के अरबपति भी नहीं बच पाए हैं।  फाेर्ब्स 2020 सूची के अनुसार 18 मार्च काे लिस्ट को अंतिम रूप देते समय दुनियाभर में 2,095 अरबपति थे।

यह आंकड़ा एक साल पहले के मुकाबले 58 कम है। वहीं, 12 दिन पहले सूची तैयार करने की शुरुआत के मुकाबले 226 अरबपति कम है। यानी 12 दिन में ही 226 अरबपतियाें की संपत्ति इतनी कम हो गई कि वे फोर्ब्स की सूची से बाहर हो गए।

भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी 13वीं से 21वीं रैंक पर खिसक गए हैंं। वहीं भारत में डी मार्ट के मालिक राधाकृष्ण दमानी की रैंक और संपत्ति दोनों में इजाफा हुआ। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स इस गिरावट में अपनी रैंकिंग बरकरार रखने में कामयाब रहे।

See also  विधानसभा में गूँजा रायगढ़ का औद्योगिक प्रदूषण: फ्लाईएश डंपिंग पर घिरे मंत्री, विपक्ष का सदन से वॉकआउट

सूची से यह भी खुलासा होता है कि इस बार 2,095 अरबपतियाें में से 51% (1062) की दाैलत घट गई है। वर्तमान में अरबपतियाें की कुल संपत्ति 8 ट्रिलियन डाॅलर है। साल 2019 के मुकाबले यह 700 अरब डाॅलर कम है।

जानते हैं दुनिया और देश के शीर्ष उद्योगपतियों के हाल-

जेफ बेजोस : घट गई संपत्ति, पर शीर्ष पर काबिज

अमेजन के सीईओ लगातार तीसरे साल शीर्ष पर आए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति 18 अरब डाॅलर घट गई है। इस साल उन्होंने पत्नी मैकेंजी काे तलाक के बाद 36 अरब डाॅलर दिए। वह सूची में 22वें नंबर पर हैं।

बिल गेट्स : रैंक बचाई

माइक्राेसाॅफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स नंबर दो पर बरकरार हैं। हालांकि उनकी संपत्ति 96.5 अरब डाॅलर से बढ़कर 98 अरब डाॅलर हाे गई है।

बर्नार्ड अर्नाल्ट: बफेट से ऊपर

पिछले साल चाैथे नंबर पर रहे बरनार्ड, वाॅरेन बफे काे चाैथे स्थान पर धकेलकर एक पायदान चढ़ गए हैं। उनकी संपत्ति न घटी, न बढ़ी। हालांकि बफे पहली बार अपने स्थान से खिसके।

See also  दीपावली पर रौनक हुए बाजार, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए रायपुर का यह नया प्लान…

मुकेश अंबानी: संपत्ति में कमी

रिलायंस इंडस्ट्री के एमडी पिछले साल 50 अरब डाॅलर के साथ 13वीं रैंक पर थे। जियाे की सफलता के बावजूद काेराेना के चलते उनकी संपत्ति 5.7 अरब डाॅलर घट गई।

दमानी: रैंक-संपत्ति दाेनाें बढ़ीं

डीमार्ट का आईपीओ लाने के बाद राधाकृष्ण दमानी देश के रिटेल किंग कहे जाते हैं। पिछले साल 11.1 अरब डाॅलर के साथ 122वीं रैंक पर थे। उनकी रैंक और संपत्ति दाेनाें बढ़ी हैं।

शिव नाडर: रैंक-संपत्ति गिरी

सूची में तीसरे भारतीय शिव नाडर पिछली बार 14.6 अरब डाॅलर संपत्ति के साथ 82वीं रैंक पर थे। इस बार उनकी संपत्ति में कमी आई है, वहीं रैंक भी गिरी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।