रायपुर। आमापारा स्वीपर कॉलोनी, मठपुरैना और चंगोराभाठा वार्ड में स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर पीलिया की जांच कर रहा है।वहीं शनिवार को राजधानी रायपुर क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में पीलिया के 32 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। शनिवार शाम तक पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। सभी का इलाज राजधानी के जिला अस्पताल में जारी है।
इस बीच बैजनाथपारा, छोटापारा की जल आ​पूर्ति रोक दी गई है। जिन इलाकों में पीलिया का प्रकोप पाया गया है वहां पुरानी पाइप लाइन काटी जा रही है। इन क्षेत्रों में पानी के सैंपल लेकर उसकी जांच की जा रही है।

हेपेटाइटिस-ए और ई की हो चुकी है पुष्टि

 

इससे पहले सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि अब तक पीलिया की शिकायत मिलने पर नगर निगम के साथ मिलकर संबंधित इलाकों की जांच-पड़ताल और पानी की सप्लाई को लेकर जरूरी इंतजाम किया जा रहा है। डॉ. बघेल ने बताया कि अब तक मिली जांच रिपोर्ट में पीलिया फैलाने वाले हेपेटाइटिस-ए और ई की पुष्टि हुई है। डॉ. मीरा बघेल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीलिया की रोकथाम के लिए अब तक 650 से ज्यादा लोगों का सैंपल लेकर जांच की है।

See also  नकटी विवाद के बाद तूता में संभलकर बढ़ रहा प्रशासन, एनआरडीए का यू-टर्न कहा- अभी नहीं होगी बेदखली

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।