कवर्धा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की नींद उस समय उड़ गई, जब दिल्ली पासिंग की एक लग्जरी बस मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ बार्डर पर के धवईपानी गांव पहुंची, जहां जांच में पता चला कि बस में सवार सभी लोग इटली से दिल्ली पहुंचे थे।

बस में सवार सभी छात्र हैं, जो इटली में पढ़ाई करते थे। उन्हें दिल्ली में क्वारैंटाइन में रखा गया था। उसके बाद सभी को आंध्रप्रदेश जाने की अनुमति मिली थी।

जांच के दौरान पता चला कि बस में सवार 37 लोग इटली से दिल्ली पहुंचे हैं, जहां से आंध्रप्रदेश जा रहे थे। लाॅकडाउन के दौरान इटली से भारत पहुंचना और लग्जरी बस से दिल्ली से आना सभी को संदेहास्पद लगा।

इसके बाद बोड़ला एसडीएम की टीम बार्डर पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरूआती जांच में पता चला कि काफी पहले से इटली से दिल्ली आए हुए थे, लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए सभी को आइसालेट किया गया था।

See also  राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने दी केंद्र के गाइडलाइन की जानकारी, कहा- चाहे किसी और थाना इलाके का मामला क्यों न हो, रेप की शिकायत आई तो करनी होगी FIR

अब उन्हें दिल्ली से आंध्रप्रदेश जाने की अनुमति मिलने पर बस से जा रहे थे। सभी इटली में पढ़ाई करने गए थे।

हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस पूरे मामले का खुलासा नहीं कर रही है। सिर्फ इटली से दिल्ली आने और यहां से आंध्रप्रदेश जाने की बात बता रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कवर्धा जिले के ग्राम चिल्फी में बने राहत शिविर में सभी को रखा गया हैं। जांच पूरी होने के बाद आंध्र प्रदेश रवाना करने की बात कही जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।