नई दिल्ली/रायपुर। देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देश में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी है।

केवल मालगाड़ी का होगा परिसंचालन

लॉकडाउन.2 के चलते भारतीय रेलवे ने भी 3 मई तक मालगाड़ी छोड़कर अपनी सभी तरह की ट्रेनों के परिसंचालन पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा के बाद रेलवे बोर्ड में संबंधित अधिकारियों की तत्काल बैठक हुई जिसमें फैसला हुआ कि अब लोगों को रद्द हुई गाड़ियों के टिकट कैंसल कराने का उसका रिफंड देने के लिए 31 जुलाई 2020 तक का वक्त मिलेगा।

ऑनलाइन कैंसिल टिकट का रिफंड अपने आप

रेलवे के मुताबिक लॉकडाउन की बढ़ी हुई अवधि के दौरान जिन यात्रियों ने रेलगाड़ियों का टिकट ऑनलाइन कटाया है, उनका रिफंड अपने आप चला जाएगा।
उनके पैसे उसी खाते में चले जाएंगे,जहां से भुगतान किया गया था। यदि किसी ने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान किया था तो वहीं पैसे जाएंगे।

See also  Coronavirus in India : देश में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा! एक दिन में मिले 11,106 नए मामले, 459 लोगों की हुई मौत

विंडो टिकट काउंटर पर ही होगा कैंसिल

जिन लोगों ने यात्रा के लिए काउंटर टिकट कटाया है, उन्हें टिकट कैंसल करवाने के लिए काउंटर पर ही जाना होगा। लॉकडाउन खुलने के बाद काउंटर पर भीड़ ना बढ़े, इसके लिए टिकट कैंसल करवाने की समय सीमा 31 जुलाई 2020 तक बढ़ा दी गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।