दो कैटेगरी में जिलों को बांटकर की जा रही समीक्षा

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार कई जिलों में लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार 28 जिलों को दो कैटेगरी में बांटने की योजना बना रही है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पहले कैटिगरी में उन जिलों को शामिल किया जाएगा, जहां कोरोना प़ॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वहीं दूसरे कैटिगरी में उन जिलों को शामिल किया जाएगा, जहां अब तक कोरोना के कोई भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया है।

बता दें कि अभी तक प्रदेश के कुल 28 जिलों में से 5 जिले रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर व कोरबा में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। बाकी 23 जिले में अभी कोरोना पाजिटिव मरीज सामने नहीं आया है।

See also  CORONAVIRUS BREAKING : कोरोना के कोहराम से प्रशासन अलर्ट, यहां लगा नाइट कर्फ्यू, जानिए कितने बजे से कब तक रहेगी बाहर निकलने पर पाबन्दी, आदेश जारी

अन्य जिलों में भी संदेह के आधार पर लोगों को क्वारैंटाइन में रखा गया है, लेकिन अभी तक इन पांच जिलों को छोड़कर कहीं भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। अब प्रदेश सरकार 5 जिलों को छोड़कर शेष बचे 23 जिलों के लिए अलग प्लान तैयार कर रही है, जहां कई स्तरों पर लॉकडाउन में ढील देने पर विचार किया जा रहा है।

कोरबा जिले का कटघोरा बना हॉटस्पॉ़ट

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 31 पॉजिटिव मरीज ही सामने आए हैं। इनमें से 10 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और वे सभी होम क्वारैंटाइन में हैं। वहीं अभी रायपुर एम्स में बाकी 21 मरीजों का इलाज चल रहा है। इन पांच जिले में कोरबा जिले का कटघोरा प्रदेश में कोरोना का हॉटस्पॉ़ट बनकर उभरा है। यहां 31 से में 22 मरीज सिर्फ कटघोरा से हैं। इनमें से अधिकतर तबलीगी तमाज से जुड़े लोग हैं।

प्रदेश में अब तक संक्रमित मरीजों की स्थिति

जिला                                           मरीज
रायपुर                                            5
दुर्ग                                                1
राजनांदगांव                                   1
बिलासपुर                                      1
कोरबा                                           23
(इनमें से 22 कटघोरा से है)
कुल                                              31
डिस्चार्ज                                       10
एक्टिव केस                                  21

See also  आईएएस अफसर बताकर VIP सुविधा की मांग करने वाले दो भाई सोमनाथ में गिरफ्तार, कोरबा से गए थे मंदिर दर्शन के लिए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।