कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के बेलगहना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीण तेंदुए के आतंक से रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। पिछले चार दिनों में इलाके में तेंदुए ने 5 मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।

बेलगहना के करीब चूनाखोंदरा जो कि ग्राम पंचायत उमरिया का आश्रित ग्राम है, यहां तेंदुए ने बीती रात फिर से 2 मवेशियों को अपना शिकार बनाया। तेंदुए के बढ़ते आतंक से बेलगहना के समीप सभी ग्रामवासी दहशत में हैं, क्योंकि इस शिकारी तेंदुए के द्वारा लगातार 4 दिनों में यह पांचवां शिकार है। इस घटना से परेशान ग्रामीण रात में अपने मवेशियों की पहरेदारी करने पर मजबूर हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात तेंदुए ने चूना खोंदरा निवासी समयलाल बैगा एवं सुरेश कुमार बैगा के एक गाय एवं एक बैल को शिकार बनाया है। समय नाल बैगा ने बताया कि उसके सामने ही तेंदुए ने उसकी गाय पर हमला कर उसे मार डाला और बहुत प्रयास करने पर बड़ी मुश्किल से शिकार छोड़कर भागा। तेंदुए ने यह शिकार पंडरा पथरा एवं बांस नाला स्थान पर किया है।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में जनविश्वास विधेयक पारित, अब आपराधिक मुकदमा नहीं, लगेगा जुर्माना

यह स्थान अचानकमार टाइगर रिजर्व के बफर जोन से मात्र 4 किलोमीटर दूर पहाड़ी की तराई में स्थित है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं मवेशी मालिकों को मुआवजा देने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी ।

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी शमीम खान ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इस तेंदुए का कुरदर बीट क्रमांक 1171 और 1174 में मूवमेंट देखा गया है। साथ ही बेलगहना सक्तिबहरा, लूफा और इनसे लगे क्षेत्रों में यह भ्रमण कर रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।