नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी निजी स्कूलों से लॉकडाउन के दौरान सालाना स्कूल फीस वृद्धि और तीन महीने की फीस एक साथ लेने के निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा है।

आपको बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों से अभिभावकों द्वारा लॉकडाउन के दौरान कई स्कूलों द्वारा फीस में वृद्धि और तीन महीने की फीस एक साथ देने की मांग पर चिंता व्यक्त की जा रही है। ऐसे में रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इस आपदा के दौरान मेरा स्कूलों से निवेदन है कि वे स्कूल की फीस में बढ़ोतरी न करें न ही तीन माह की फीस एक साथ लें।

उन्होंने फेसबुक और ट्विटर के जरिए पोस्ट कर कहा कि देश भर से कई अभिभावकों द्वारा उनके संज्ञान में यह बात लाई गई है कि इस संकट के समय में भी कई स्कूल अपनी सालाना फीस में वृद्धि और तीन महीने की वर्तमान फीस एक साथ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी राज्यों के शिक्षा विभागों से यह आशा करता हूं कि वे संतोषजनक तरीके से अभिभावकों और स्कूल के बी बेहतर सामंजस्य स्थापित करेंगे।

See also  शहर को फ्लैक्स फ्री बनाने महापौर ने स्वयं हटवाएं अपने पोस्टर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।