टीआरपी न्यूज। विश्व स्तर पर फैल चुकी महामारी कोरोना वायरस ने देश में हाहाकार मचा दिया है। इस बीच एक ऐसी भी खबर आई है जो थोड़ी राहत देती दिखाई दे रही है। दरअसल गोवा सरकार ने कोरोना के खिलाफ जंग को जीत लिया है। जी हां यहां एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है, मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

गोवा देश का पहला राज्य सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस


गोवा देश का पहला राज्य बना गया है, जहां सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए हैँ। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इसकी जानकारी दी। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि गोवा के लिए यह राहत और संतुष्टि भरा समय है, जहां कोरोना वायरस के अंतिम पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम इसके लिए तारीफ के पात्र हैं। तीन अप्रैल के बाद गोवा में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।

See also  बड़ी खबर : ATS के छापे में मिला नोटों का जखीरा, ऊर्जा विकास निगम के 109 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है मामला…

6 मामले आए थे सामने

बता दें कि राज्य में कोरोना के कुल 7 मामले आए थे, जिनमें से छह पहले ही ठीक हो गए थे। आखिरी मरीज की कोरोना रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई जिसके बाद उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि गोवा उन राज्यों में से एक था, जिसने लॉकडाउन का पालन तब से किया, जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया। उससे पहले भी गोवा ने अपने यहां आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग और होम क्वारनटीन की प्रक्रिया पर आगे बढ़ काम करना शुरू कर दिया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।