मुंबई। पूरी दुनिया समेत भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्य बढ़ती जा रही है। वहीं देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अन्य राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे बॉलीवुड को भी अपने शिकंजे में ले रहा है।

बीते दिनों ही फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर करीम मोरानी और उनकी बेट‍ियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जुहू स्थ‍ित उनका अपार्टमेंट सील कर दिया गया था।

Bollywood Tadka

वहीं अब विक्की कौशल और राजकुमार राव के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को एक 11 वर्षीय बच्ची के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद आंशिक रूप से सील कर दिया गया है।

Bollywood Tadka

मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित इस कॉम्पलेक्स में विक्की, राजकुमार राव, पत्रलेखा के अलावा राहुल देव, मुग्धा गोडसे,

सिंगर सपना मुखर्जी, कृष्णा अभ‍िषेक, कश्मीरा शाह, नील नितिन मुकेश, डायरेक्टर आनंद एल राय, विपुल शाह, प्रभु देवा, फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर अहमद खान, अर्जन बाजवा, टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना सहित कई बॉलीवुड स्टार्स रहते हैं।

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इस क्वारैंटाइन सेंटर में रह रही महिला की मौत, 17 दिन पहले दिया था जुड़वा बच्चों को जन्म

Bollywood Tadka

न्यूज एजेंसी के मुताबिक बच्ची एक निर्देशक की बेटी है जो कॉम्प्लेक्स के सी-विंग में रहते हैं। इसके कारण बीएमसी ने ‘ए’ और ‘बी’ विंग को आंशिक रूप से सील कर दिया है और पूरे कॉम्प्लेक्स को सैनिटाइज भी किया गया है।

इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से सख्त क्वारैंटाइन नियमों का पालन करने और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ऐहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

बॉलीवुड में पहला कोरोन पॉजिटिव केस सिंगर कनिका कपूर का आया था

Kanika Kapoor Coronavirus Report News In Hindi: Singer Discharged ...

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में अब तक सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव केस सिंगर कन‍िका कपूर का आया था। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था। वह अब स्वस्थ हो चुकी हैं और क्वारैंटाइन में रह रही हैं।

कनिका के बाद करीम मोरानी और उनकी दोनों बेट‍ियों का भी कोरोना टेस्ट पॉजिट‍िव आया था, हालांकि अब ये चारों स्टार्स कोरोना को मात देकर घर वापस लौट चुके हैं।

See also  रायपुर में शाम के 'ट्रैफिक जाम' पर प्रहार: आयुक्त विश्वदीप ने बनाया संयुक्त प्लान, GE और MG रोड सहित प्रमुख मार्गों पर होगी सख्ती

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।