रायपुर। कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन के बीच DPI ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर 15 जून प्रदेश में आगामी सत्र में खोले जाने वाले अंग्रेजी मीडियम के सरकारी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। इस बाबत डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने सभी 28 जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखकर अंग्रेजी स्कूल खोलने को लेकर जानकारी मांगी है।

5 दिनों में मांगी रिपोर्ट

जितेंद्र शुक्ला ने पत्र में लिखा है कि आगामी सत्र में खोले जाने वाले अंग्रेजी मीडियम के सरकारी स्कूलों को 15 जून से खोलने की प्रस्तावित तारीख के मुताबिक खोलने की पूरी व्यवस्था कर ली जाए, अगर किसी कारण की वजह से स्कूल प्रारंभ नहीं हो पा रहे हैं तो 5 दिन के भीतर उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

DPI ने सभी कलेक्टरों को इस बाबत निर्देश दिया गया है कि वो कोरोना के मद्देनजर जारी गाईडलाइन के मुताबिक अंधोसंरचना तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दें। साथ ही राशि बाबत भी जानकारी शिक्षा विभाग ने जारी की है।

See also  महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले जानें सीटों के इस गणित के बारे में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।