नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी पंचायतों से संवाद करेंगे। इस मौके पर वे ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ भी करेंगे।

अब यह चर्चा ऐसे वक्त हो रही है जब देश कोरोना महामारी और लॉकडाउन का सामना कर रहा है। गुरुवार को मोदी ने पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखे पत्र में पंच-सरपंचों को वीर योद्धा बताया। उन्होंने कहा था कि हम धैर्य, अनुशासन, सहयोग और सावधानी से कोरोना महामारी को हराएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में बताया कि इस दौरान e-GramSwaraj पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही स्वामित्व योजना भी लॉन्च होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की कोशिशों में तेजी आएगी। बता दें कि पंचायती राज दिवस मनाने का सिलसिला मनमोहन सिंह सरकार के दौरान 2010 से शुरू हुआ था।

मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

लॉकडाउन का दूसरा फेज 3 मई को खत्म होना है। इससे 6 दिन पहले यानी 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संकट और लॉकडाउन की गाइडलाइन पर चर्चा कर चुके हैं। इससे पहले मोदी अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से कोरोना संकट को लेकर बात कर चुके हैं।

See also  छत्तीसगढ़ महिला आयोग जैसी सुनवाई, देशभर में करने का लक्ष्य - अध्यक्ष विजया राहटकर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।