रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एम्स अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुल 82 लोगों का सैंपल लिया है। इसमें रायपुर के निजी होटल में रुके 20 स्टॉफ, मरीज के 62 सहकर्मी और अन्य स्टॉफ शामिल है। सभी सैंपल लेकर शनिवार देर रात को एम्स भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक सभी को क्वारैंटाइन में रखा गया है।

इधर नर्सिंग अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभी भी उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

बता दें कि 24 अप्रैल को जब नर्सिंग अधिकारी के कोरोना पॉजेटिव होने की खबर लगी, तो नगर निगम की टीम, जिला चिकित्सा टीम, राज्य कोरोना कंट्रोल एंड कमांड की टीम एक्शन में आ गई। निजी होटल के आसपास पूरा नयापारा इलाके को सील कर दिया गया था। पहले दिन के सर्वे के मुताबिक 82 लोगों का सैंपल एम्स रायपुर भेजा गया है।

See also  VIDEO : बांगो डेम में फसें 3 युवक, नदी के बीच ले रहे थे सेल्फी, अचानक बढ़ा जलस्तर

राज्य कोरोना कमांड एंड कंट्रोल सेल और जिला चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक जितने लोगों के सैंपल भेजा गया है जब तक रिपोर्ट नहीं आती है, उन सबको क्वारैंटाइन पर रखा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।