नई दिल्ली। दिल्ली के बाद 5 अन्य राज्यों ने लॉकडाउन को 3 मई से आगे बढ़ा सकते हैं। इनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बंगाल, पंजाब और ओडिशा ने ऐसे संकेत दिए हैं। इनके अलावा गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक ने कहा है कि वह केंद्र के आदेश का पालन करेंगे। जबकि असम, केरल और बिहार ने कहा है कि वे सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ पीएम मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद कोई फैसला लेंगे।

दिल्ली में 16 मई तक लॉकडाउन

बता दें कि दिल्ली सरकार की कोविड-19 को लेकर गठित कमेटी के अध्यक्ष ने महामारी को काबू करने के लिए लॉकडाउन को 16 मई तक बढ़ाने का सुझाव दिया है।
फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से देशभर में 3 मई तक लिए लॉकडाउन लागू है। इस अवधि को पूरा होने में अभी एक सप्ताह का समय बाकी है।

इस बीच कोविड-19 कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एसके सरीन ने कहा कि देश में अभी भी कोरोना वायरस महामारी का ग्राफ चढ़ रहा है। दिल्ली में भी स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन में ढील देने से कोरोना मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। दिल्ली में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या काफी है। इसलिए इसका विस्तार करने में ही समझदारी होगी। दिल्ली सरकार को लॉकडाउन 16 मई तक बढ़ाना होगा।

See also  अगले महीने शुरू होगा 12-18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन, कोवैक्सिन थर्ड फेज ट्रायल के डेटा अगले हफ्ते DGCI को देगी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।