उत्तरप्रदेश। महाराष्ट्र के पालघर में दो संतों की हत्या के बाद अब यूपी से भी दो साधुओं की हत्या की खबर सामने आई है। यूपी के बुलंदशहर में सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की धारदार हथियारों से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। साधुओं की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। इस वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर पर पिछले करीब 10 वर्षों से साधु जगनदास (55 वर्ष) और सेवादास (35 वर्ष) रहते थे। दोनों साधु मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना में लीन रहते थे। सोमवार की देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। इसे देखकर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंचे।

See also  केरल में बर्ड फ्लू की दहशत, आपदा घोषित, मुर्गे-अंडों की बिक्री पर रोक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।