रायपुर। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में मंगलवार को दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। जिस समय यह आग लगी, उस समय श्री सिंहदेव बंगले पर ही मौजूद थे। घटना के बाद सिंहदेव तत्काल बंगले से बाहर निकले। वहीं सभी स्टाफ भी बंगले से बाहर आ गए।

जानकारी के मुताबिक ओवर हिटिंग की वजह से शार्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बिजली की सप्लाई काटी गई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। आग पर कंट्रोल कर लिया गया है।

See also  ओलिंपिक ट्रायल : मैरीकॉम को इतना गुस्सा क्यों आया?, निखत को हराकर बिना हाथ मिलाए रिंग से निकलीं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।