नईदिल्ली। देश और राष्ट्रीय़ राजधानी दिल्ली में तेजी से फैलता कोरोना वायरस का संक्रमण अब केंद्र सरकार के सबसे अहम विभाग नीति आयोग के दफ्तर तक भी पहुंच गया है। ताजा मामले में नीति आयोग बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर काम करने वाले डायरेक्टर स्तर के अफसर में कोरोना की पुष्टि हुई है।

नीति आयोग के उप सचिव (प्रशासन) अजीत कुमार ने बताया कि नीति आयोग के एक अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज कर संक्रमणमुक्त करने के लिए दो दिनों के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या भले ही तीन हजार को पार कर गई है, लेकिन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दावा है कि कोरोना के डबलिंग रेट में दिल्ली की स्थिति देश से अब भी बेहतर है। जैन ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की डबलिंग रेट 13 दिन है, जबकि देश का डबलिंग रेट 9.1 दिन है।

See also  अचानकमार टाइगर रिजर्व में गोली मारकर चीतल का शिकार, बीट गार्ड के बेटे सहित 4 गिरफ्तार, ATR को दो दिन बंद रखने का आदेश

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,108 पर पहुंची

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 190 मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,108 हो गई। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, लगातार दूसरे दिन इस बीमारी से किसी की मौत होने की खबर प्राप्त नहीं हुई। एक अधिकारी ने बताया कि ताजा सामने आए मामलों में दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के जिलाधिकारी राहुल सिंह के निजी सचिव में संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद सिंह को क्वारैंटाइन में जाना पड़ा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।