सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जानकारी के मुताबित पीडि़त हीरालाल सिंह कोटर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का निवासी है। जो कुछ दिन पहले गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर से आया था। तीन दिन पहले अचानक तबियत बिगडऩे पर आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जिसकी कोरोना रिपोर्ट रविवार की रात करीब 12 बजे सतना जिले के स्वास्थ्य महकमे को मिली तो हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने की खबर शहर में हवा की तरह फैली। निर्धारित प्रोटोकाल के मुताबिक कोरोना पीडि़त को संजय गांधी मेडिकल कालेज रीवा रेफर कर दिया गया है। जो विशेष चिकित्सकों मी मौजूदगी में इजाल चल रहा है।

जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त हीरालाल सिंह अपने बेटे के साथ अहमदाबाद से ही ऑक्सीजन लगे वाहन से अपने घर खम्हरिया गांव पहुंचा था। उसका मल्टीपल ऑर्गन भी फेल है। वहीं किडनी में खराबी, पैरालिसिसए हाई डायबिटिक की समस्या लगातार बनी हुई है। फ्री हाल कोरोना पॉजिटिव मरीज रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। उसके साथ आए बेटे को आइसोलेट करते हुए सैम्पल लेकर लैब भेज दिया गया है। जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खगाल रहे है।

See also  30 तक फडणवीस को साबित करना होगा बहुमत, BJP का दावा- 168 MLA का समर्थन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।