जगदलपुर। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आज दो और मजदूरों की रैपिड टेस्ट किट में पॉजिटिव आया है। बीती रात एक और मजदूर की रैपिड टेस्ट किट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। फिलहाल RT-PCR टेस्ट के बाद ही इसकी अंतिम रूप से पुष्टि की जाएगी।

बता दें कि रैपिड टेस्ट किट से जांच को फाइनल नही माना जाता है। इसलिए जब तक RT-PCR टेस्ट की​ रिपोर्ट का इंतजार करना होगा, इसके पहले भी रैपिड टेस्ट किट से जांच में कई मरीज पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

जानकारी के अनुसार आज तीनों मरीजों की कोरोना जांच की RT-PCR की आज आएगी। जिसके बाद ही कोरोना की पुष्टि होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

See also  IND vs ENG 4th Test: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, दोनों टीमों में हुए बदलाव