मुजफ्फरपुर। बिहार में एक ही परिवार की तीन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। महिलाओ के साथ जैसा व्यवहार किया गया, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। पटना से करीब 80 किमी दूर मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डकरामा में इन महिलाओं पर पहले डायन बताया गया। इसके बाद इनके बाल काटे गए और मैला पिलाया गया। फिर गांव में भी घुमाया गया।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने इस केस में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस घटना पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है।

घटना के बाद खौफ में तीनों महिलाओं ने परिजन के साथ गांव छोड़ दिया है। बताया गया है कि इन महिलाओं के परिवार का एक सदस्य झाड़-फूंक करता है। गांव में कुछ दिन पहले दो नवजात की मौत हुई। इसका जिम्मेदार गांव वालों ने महिलाओं को बताया।

कुछ लोगों ने इन्हें डायन करार दे दिया। इसके बाद गांव में महिलाकों को सबक सिखाने की बात होने लगी। फिर तय किया गया कि सभी गांव वाले झाड़-फूंक के बहाने इनके घर जाएंगे। सोमवार को ऐसा ही हुआ। सभी गांव वाले जुटे और तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। बारी-बारी से तीनों के बाल काट दिए और मैला पिलाया। साथ में कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे।

See also  अब 1 अप्रैल तक ED की रिमांड पर रहेंगे दिल्ली सीएम केजरीवाल

पुलिस ने कहा- छानबीन कर रहे हैं

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार ने गांव छोड़ दिया है। तीनों महिलाएं इतनी डरी हैं कि अत्याचार की शिकायत करने थाने तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। हथौड़ी थाना अध्यक्ष जितेन्द्र देव दीपक ने बताया कि गांव से पीड़ित पक्ष के जाने की वजह से उनका बयान दर्ज नहीं हो सका।

मामला मीडिया में आने के बाद एडीजी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को मुजफ्फरपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के मामले को पुलिस ने तुरंत संज्ञान में लिया है। 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें 9 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

एडीजी बोले-आरोपियों पर हुई कार्रवाई

एडीजी पटना जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के मामले को पुलिस ने तुरंत संज्ञान में लिया है। 15 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ नामज़द कांड दर्ज़ करके, 9 व्यक्तियों की अभी तक गिरफ्तारी की जा चुकी है। ये 9 वे लोग थे जो इस कांड को करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

See also  मन की बातः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ के मिलेट कैफे को सराहा, रागी से बना पिज्जा और कोदो की बिरयानी है फेमस

आरजेडी ने शुरू की राजनीति

मुजफ्फरपुर की घटना पर अब राजनीति भी शुरू हो गयी है। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी के स्थानीय छात्र नेता का कहना है कि हम सरकार से मांग करते हैं कि महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार पर अभिलंब कार्रवाई हो और दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी यथा शीघ्र कार्रवाई हो। नहीं तो समूचा विपक्ष इस कुकृत के खिलाफ अपना आवाज बुलंद करेगी और गरीब को न्याय दिलाने का काम करेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।