रायपुर। लॉकडाउन के बीच एक बार फिर राजधानी रायपुर की सड़कों पर नोट मिले हैं। इस बार ये नोट शहर के इंडस्ट्रियल एरिया सिलतरा की सड़कों पर पाए गए हैं। नोट मिलने के बाद इलाके में सनसनी है, तो पुलिस और प्रशासन में हड़कंप का माहौल है।

गौरतलब है कि सबसे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में ऐसी ही घटना सामने आई थी। उसके बाद अन्य शहरों में भी नोट इसी तरह फेंके गए। आपको बता दें कि रायपुर में इससे पहले भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है। पहले के मामले में भी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी थी, कि नोट किसने फेंके थे। इस बार फिर पुलिस मौके पर पहुंच तो गई है, लेकिन फिलहाल कह पाना मुश्किल है कि पुलिस किस नतीजे पर पहुंचेगी। बहरहाल, सड़कों पर सौ-सौ के नोट मिलने से चर्चाएं बनीं हुई हैं।

hhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  पहली बार धान खरीदी के समर्थन में अजीत जोगी ने की सरकार की तारीफ 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।