रायपुर। प्रदेश से एक बुरी खबर आ रही है। कोरोना के इस संकट में एक तरफ जहां डाक्टरों को कोरोना वारियर्स का सम्मान मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर कवर्धा में एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ का नाम अरूण चौधरी है। वे कवर्धा जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरूण चौधरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। हालांकि अत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि कुछ विवाद की वजह से उन्होंने ये जानलेवा कदम उठाया।

डॉक्टर की लाश उनके सरकारी आवास में मिली है। कवर्धा से पहले डॉ. अरूण बीजापुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मूल रूप से वो यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे। डॉ. अरूण ने सोमवार तक अस्पताल में ड्यूटी की थी। घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवारिक विवाद को इसकी वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

See also  CG News : बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! आबकारी विभाग में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।