मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण संबंधी जारी किए दिशा-निर्देश

रायपुर। बारिश में प्रदेश सभी मंडी व धान उपार्जन केंद्रों में रखे धान खराब नहीं होंगे। अब प्रदेभभर के सभी धान उपार्जन केंद्रों में पक्के चबूतरे व शेड बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गत दिवस कृषि और सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान प्रदेश के धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले धान को बारिश से बचाने के लिए अभियान चलाकर पक्के चबूतरे और शेडों के निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मनरेगा से चबूतरों का निर्माण कराया जाए और मंडी बोर्ड से शेडों का निर्माण किया जाए।

CS आर पी मंडल ने जारी किया सभी पुलिस ...

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश के बाद मुख्य सचिव आरपी मंडल ने प्रदेश के धान उपार्जन केंद्रों में पक्के चबूतरो और शेड के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं जिसके तहत प्रदेश के सभी धान उपार्जन केंद्रों में जल्द ही पक्के चबूतरे और शेड निर्माण की प्रकिया शुरू हो जाएगी।

See also  Aadhaar update: आधार अपडेट के फीस एक साल के लिए माफ, देशभर के 6 करोड़ बच्चों को होगा फायदा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।