नई दिल्ली। लगातार जारी पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू को सुरक्षाबलों ने एनकांउटर में ढेर कर दिया गया है।

बुरहान वानी की मौत के बाद आतंकी संगठन ने रियाज नायकू को अपना कमांडर घोषित किया था। भारतीय सेना ने उसपर 12 लाख रुपये का इनाम रखा था। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

एक जगह सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है वहीं दूसरी ओर हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी रियाज नायकू की तलाश में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी थी। जिसके बाद ही सुरक्षाबलों ने रियाज नायकू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। हालांकि इसी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

See also  अब “मोर बिजली“ एप से सिर्फ एक क्लिक में मिलेगी बिजली की जानकारी

मंगलवार रात 11 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया था। 12.15 बजे आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई। इस जगह 14-15 घर हैं, जहां से नागरिकों को पहले ही सही सलामत बाहर निकाल लिया गया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।