सीएम बघेल ने विधायक रेणु जोगी व अमित जोगी से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को देखने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया और सांसद छाया वर्मा अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से जोगी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनका हाल चाल जाना। सीएम बघेल ने अमित और रेणु जोगी से मुलाकात कर बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

हमेशा मौत को मात देकर निकले हैं जोगीजीः बघेल

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि अजीत जोगी कोमा में है। उनकी हालात अभी भी पहले की तरह बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अजीत जोगी हमेशा मौत को मात देकर निकले हैं। इससे पहले भी जिंदगी और मौत का जंग जीतकर आए हैं। इस बार भी वो अपने जिंदगी का जंग जीतकर आएंगे। हमें पूरा विश्वास है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

See also  हिंडन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी, यात्रियों में हड़कंप…

अजीत जोगी अद्भूत फाइटर हैंः सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अजीत जोगी अद्भूत फाइटर हैं। कोमा में है पर शारीरिक पैरामीटर उनका नॉर्मल है। जोगी का विल पावर उनका साथ दे रही है। अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन पहले से बेहतर है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।