नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन में उद्योगों और कारोबारियों को राहत पहुंचाने दूसरे आर्थिक पैकेज की घोषणा एक दो दिनों में की जा सकती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संकेत दिए हैं कि अगले 2-3 दिनों में सरकार वित्तीय पेकेज की घोषणा कर सकती है।

गडकरी ने कहा कि उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों और उद्योग जगत से बातचीत के दौरान आये हुए संबंधित सुझाओं को वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के साथ साझा किया है। मंत्री ने कहा 2-3 दिनों के भीतर वे सरकार से एक पैकेज की उम्मीद कर रहा थे और हम उसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

गडकरी ने कहा जापान और अमेरिकी सरकारों ने मेगा पैकेज की घोषणा की है लेकिन उनकी अर्थव्यवस्थाएं भारत की तुलना में बड़ी हैं। हम अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं कि कैसे सबके हितों का ध्यान रखा जाए।

तेलंगाना के उद्योग जगत के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उन्होने वित्त मंत्रालय को एक मेकेनिज्म पर काम करने और तैयार करने का सुझाव भी दिया। जिसके माध्यम से आयकर और जीएसटी रिफंड को तुरंत संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है।

See also  ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने 93 पटवारियों की लगी ड्यूटी, ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय के निर्देश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।