रायपुर। पेंशन की राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल को गुरुवार को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल का नाम गिरवर कुशवाहा है जो सूरजपुर के खण्ड चिकित्सा अधिकारी प्रतापपुर में पदस्थ है।


जानकारी के अनुसार घोंडूराम टेकाम (62) वर्ष चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रतापपुर में चतुर्थ वर्ग (स्वीपर) में पदस्थ था, जो जनवरी 2019 में रिटायर्ड हो गया। रिटायर्ड होने के बाद घोडूराम ने अपनी 10 लाख की पेंशन की राशि में पहली किस्त सात लाख रूपए निकाल ली थी। बची दूसरी किस्त नहीं मिल पाने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी ने चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के लेखपाल गिरवर कुशवाहा से संपर्क किया। लेखपाल ने पैसे निकालने की एवज में पीड़ित से 16 हजार रूपए की मांग की, जिसकी शिकायत सेवानिवृत कर्मचारी ने एसीबी से की और लेखपाल से हुई बातचीत का एक आडियों भी सौंपा।

शिकायत के बाद ACB ने इस मामले में कारवाई करते हुये लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।

See also  निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक, राज्य में परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करने का निर्देश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।