बालोद। कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे ही ग्रीन जोन में कोरोना का पहला पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। दरअसल बालोद जिले में कोरोना का पहला पॅाजिटिव मरीज जिले के डौंडी विकासखण्ड के ग्राम कोकान में मिला है। जो की हल ही में मुम्बई से लौटा था। जिसे गांव के ही स्कूल में क्वारेंटाइन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए 12 मई को एम्स रायपुर भेजा था। युवक को संजीवनी 108 से कल यानि गुरुवार को देर रात 11 बजे इलाज के लिए एम्स लाया गया है।

पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। एसपी, डीएम और सीएमओ ने कोकान गांव का देररात दौरा कर हालात का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की है।

See also  रायपुर नगर निगम का बजट; 2 सेंट्रल लाइब्रेरी, क्रिस्टल आर्केड और ट्रेड टावर सहित कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।