नई दिल्ली। मानसून के पहले सुपर साइक्लोन अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। सुपर साइक्लोन बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे तट से टकराया। इसकी रफ्तार 190 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब थी। पश्चिमी बंगाल के कई जिलों में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि सैकड़ों साल पुराने विशालकाय पेड़ भी धराशायी हो गए। तूफान से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं 5 हजार से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बाद अब तूफान का असर बिहार में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले 6 घंटे में इसकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहा गई है।

बिहार, छत्तीसगढ़ में दिख रहा असर

चक्रवाती तूफान अम्फान का असर बिहार के साथ छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और छत्तीसगढ़ में तूफान का असर अगले 48 घंटों तक रह सकता है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

See also  सड़क पर राष्ट्रीय पक्षी की वजह से हुआ ‘ट्रैफिक जाम’, देखें वीडियो

उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान

उत्तर भारत में अम्फान का असर नहीं होगा। यही वजह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अब दिल्ली में गर्मी और बढ़ेगी। स्काइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम की तरफ गर्म हवाएं चलेंगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।