नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट सर्विस भी बंद रहीं। अब सोमवार यानी आज से फिर फ्लाइट उड़ रही हैं। फिलहाल घरेलू उड़ानों को ही मंजूरी दी गई है। ऐसी ही एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची। इसमें ही विहान नाम का 5 साल का बच्चा भी अकेले बैठकर गया था।

दिल्ली में थे विहान

विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन महीनों से दिल्ली में था। यहां वह दादा-दादी के पास था और फिर लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गया।

अकेले दिल्ली से बेंगलुरु आए विहान

5 साल की उम्र में विहान दिल्ली से अकेले बेंगलुरु आए हैं। उन्हें लेने उनकी मां एयरपोर्ट पहुंचीं। विहान को फ्लाइट स्टाफ ने उनकी मां तक सुरक्षित पहुंचाया। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने जब बच्चे को उसकी मां को सौंपा तो मां और विहान दोनों कोरोना के डर पूरी सावधानी बरतते हुए गले नहीं लगाया।

See also  Cyclonic Storm DITWAH: कल सुबह तमिलनाडु पहुंचेगा साइक्लोन दितवाह, श्रीलंका में तबाही के बाद दक्षिण के इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज, फ्लाइट और ट्रेन सर्विस पर ब्रेक, देखें रामेश्वर में उठ रही समुंदर की लहरें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।