रायपुर। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में 361 नए डॉक्टर सेवाएं देंगे। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज नए डॉक्टरों की पदस्थापना सूची जारी की है। ये डॉक्टर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा मातृ एवं शिशु अस्पतालों के साथ ही विशेषीकृत कोविड अस्पतालों में सेवाएं देंगे।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरकारी अस्पतालों में सेवा के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाले सभी नए डॉक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के साथ इनके जुड़ने से कोविड-19 के नियंत्रण के लिए एक बड़ी टीम मिलेगी। ये युवा डॉक्टर शहरों के अस्पतालों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों के सरकारी अस्पतालों में काम कर कोविड-19 के साथ ही नॉन-कोविड चिकित्सा सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही 200 और डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी।

See also  घने वनों से घिरा है मयाली नेचर कैम्प, भ्रमण करने ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ

.स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी डॉक्टरों की सूची एवं उनके पदस्थापना स्थल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।