नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते मोदी सरकार ने नई योजनाओं पर रोक लगा दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी मेमो के अनुसार सभी मंत्रालयों और विभागों द्वारा भेजी गई स्वीकृत योजनाओं पर भी 31 मार्च 2021 तक कोई काम नहीं होगा। इस आदेश को उन प्रोजेक्ट्स पर भी लागू किया गया है जिन्हें वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर डिपार्टमेंट से मंजूरी मिली हुई है।


आत्मनिर्भर भारत पैकेज पर नहीं पड़ेगा असर


वित्त मंत्रालय के इस आदेश का असर आत्मनिर्भर भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर नहीं पड़ेगा। आदेश में लिखा है कि सरकार का पूरा फोकस पीएम गरीब कल्याण योजना और आत्म निर्भर भारत अभियान पर है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने मेमो में कहा है कि महामारी की वजह से बदलती प्राथमिकताओं के साथ संसाधनों का उचित उपयोग भी काफी जरूरी है।


आदेश में इस बात का भी जिक्र हुआ है कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार किए जाने के बाद वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2026 की अवधि के लिए सतत योजनाओं का मूल्यांकन और अनुमोदन होना जरूरी है। यह मूल्यांकन और परिणाम की समीक्षा पर निर्भर करेगा।

See also  यात्री गण ध्यान दें: हावड़ा-मुंबई एक्‍सप्रेस हादसा के बाद रायपुर से गुजरने वाली ये ट्रेन प्रभावित, चेक करें लिस्ट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।