रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ता जा रहा है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अप्रैल से से ही बंदियों को छो़ड़ने का सिलसिला जारी है। अब तक छत्तीसगढ़ की जेलों से 55 सौ से अधिक बंदियों को जमानत और पेरोल पर छोड़ा जा चुका है। कभी क्षमता से दोगुना और तीन गुना अधिक बंदियों को जेल में रखा जाता था, लेकिन लगातार रिहाई से जेलों में अब बंदियों की संख्या संतुलित हो गई है।

जेल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च से 3 जून तक रायपुर सेंट्रल जेल से 975 विचाराधीन बंदियों को छोड़ा जा चुका है। दुर्ग जेल से 636, बिलासपुर सेंट्रल जेल से 527, बलौदाबाजार उप जेल से 251, महासमुंद जेल से 382, राजनांदगांव से 207, जांजगीर से 246, रायगढ़ से 237, जगदलपुर से 199, अंबिकापुर से 187 के साथ कुल 33 जेलों से 5544 बंदियों को छोड़ा जा चुका है।

See also  Liquor Scam : पूर्व मंत्री कवासी लखमा को नहीं मिली राहत ! हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।