नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास के बाहर क्वारंटीन नोटिस लगने से कांग्रेस नेताओं में हड़कंप मच गया है। पार्टी के कई नेता नोटिस लगाने के पीछे का कारण पता करने में जुट गए हैं। बता दें कि मनमोहन सिंह का अधिकारिक आवास 3 मोतीलाल नेहरू प्लेस है, जहां वे पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास के बाहर स्वास्थ्य विभाग के अमले ने क्वारेंटीन का नोटिस चस्पा कर दिया है। बताया जा रहा है कि आवास में ही रहने वाली पूर्व पीएम के सहायिका की बेटी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। हालांकि अभी तक पूरा मामला सामने नहीं आया है।

अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूर्व पीएम आवास के अंदर बनें क्वार्टर में ही उनकी सहायिका भी रहती है। पिछले दिनों ही सहायिका की एक बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर के बाहर क्वारंटीन का पोस्टर चस्पा दिया है।

See also  Chhattisgarh Assembly Elections 2023: क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल धरसींवा से लड़ेंगे चुनाव, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी ने दूसरी सूची की जारी,हाईप्रोफाइल सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को AIIMS से मिली छुट्टी

इससे पहले, बीते महीने सीने में दर्द की शिकायत को लेकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई थी। मनमोहन सिंह इसके बाद पार्टी के कई बैठकों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिरकत करते हुए नजर आए।