रायपुर। छत्तीसगढ़ की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर जारी एक फर्जी आदेश ने सबको हैरत में डाल दिया है। इस फर्जी आदेश में आज यानी 20 जून को सुबह 10.30 बजे परीक्षा परिणाम जारी होने की बात कही गयी है। इसके बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया।

इधर मामले के तूल पकड़ने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात कही है। मामला दरअसल यूँ है कि कुछ अज्ञात लोगों ने फर्जी लेटर जारी कर आज यानी 20 जून को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड क्लास के रिजल्ट जारी होने की जानकारी वायरल की थी।

अब इस मामले को मंडल ने संज्ञान में लिया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि रिजल्ट जारी करने से प​हले अधिकारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि नतीजे तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लेकिन अभी तक मंडल के अधिकारियों ने रिजल्ट जारी करने को लेकर तारीख का ऐलान नहीं किया है। कुछ असामाजिक तत्व इसे लेकर लगातार सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैला रहे थे।

See also  टीआरपी महिला दिवस स्पेशल : तीन बहनें, तीनों IAS अफसर और तीनों ही बनीं मुख्य सचिव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।