रितुराज पवार

धमतरी। चार दिन पहले ही धमतरी जिला (Coronavirus in dhamtari) कोरोना फ्री हुआ था, 15 दिन पहले भेलवाकुदा के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से यहां कोई कोरोना केस नहीं मिला था। पखवाड़े भर बाद कोरोना ने यहां दस्तक दी है, इस बार पॉजिटिव केस शहर में मिला है।

बांसपारा वार्ड के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, वह गरियाबंद में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बताया गया है, जो तीन दिन पहले ही अपने घर धमतरी आया था।

उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग आवश्यक तैयारी में जुट गया गया, पॉजिटिव कर्मचारी की ट्रैवल हिस्ट्री और वह किस किससे मिला था यह खंगाला जा रहा है।

See also  Sabarmati Express: साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश जाने वाली कई ट्रेनें रद्द