टीआरपी डेस्क। देश में ऐसा पहली बार है जब एक महिला आईपीएस अधिकारी को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में सीआरपीएफ के आईजी (CRPF) की कमान दी गई है। जम्मू-कश्मीर के आतंक प्रभावित श्रीनगर सेक्टर में इनकी पोस्टिंग है।

यह महिला अधिकारी 1996 बैच की तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा (IPS Charu Sinha) हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐसी मुश्किल जिम्मेदारी सौंपी गई हो। इससे पहले भी वह बिहार के नक्सल प्रभावित इलाके में सीआरपीएफ में बतौर आईजी अपनी सेवा दे चुकी हैं।

बिहार में आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा (IPS Charu Sinha) के नेतृत्व में कई नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाए गए हैं। उनके सफल कार्यकाल और अनुभव को देखते हुए ही अब सरकार ने उन्हें जम्मू में सीआरपीएफ के आईजी के तौर पर तैनाती दी थी। अब सोमवार को नए आदेश के तहत सरकार ने चारू सिन्हा को आतंक प्रभावित श्रीनगर सेक्टर का सीआरपीएफ आईजी नियुक्त किया है।

See also  Breaking-GST काउंसिल मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किए ये 6 बड़े ऐलान, जानिए आप पर होगा कितना असर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।