रितुराज पवार/ धमतरी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है इसके साथ ही धमतरी जिले में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। यहां रोजाना औसतन 30 से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों की भी चिंता बढ़ गई है। यही वजह है कि अब शहर के सराफा व्यवसायियों ने कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए 7 दिनों तक अपनी दुकानें बंद करने फैसला लिया है।

इस दौरान सभी सराफा दुकानें बंद रहेगी और न ही सराफा से संबधित कोई कामकाज होगा। सराफा संघ के अध्यक्ष शिशिर सेठिया ने यह उम्मीद जताई कि इस कदम से नगर में जागरूकता आएगी। बता दें कि धमतरी जिले में कोरोना के आकड़े 500 पार कर चुका है वहीं अब तक 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  कोरोना: छत्तीसगढ़ में संक्रमण दर अब मात्र 9 फीसदी, 1019 कन्टेनमेंट क्षेत्र में टेस्टिंग की ऐसी सुविधा, इतने लाख लोगों को मिली वैक्सीन की डोज