पटनमिट्टा। केरल के पटनमिट्ठा जिले से रेप की हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐंबुलेंस ड्राइवर ने कोविड-19 संक्रमित 19 साल की युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। घटना पटनमिट्ठा के अरममुला इलाके की है। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ऐंबुलेंस में दो मरीज थे। ड्राइवर ने एक मरीज को पहले उतार दिया। इसके बाद वह युवती को एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसके साथ रेप लिया और फिर उसे कोविड केयर सेंटर में छोड़ दिया। एक तरह पूरे देश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह घटना बेहद चौंकाने वाली है।

बता दें भारत में कोरोना के 41 लाख से ज्यादा मामले हो चुके हैं। वहीं केरल में कोरोना संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 2,655 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 84,758 हो गए। वहीं संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 337 पर पहुंच गई।

See also  खिलेन्द्र के मजबूत इरादे और दृढ़ इच्छा शक्ति से डॉक्टर बनने की राह में शासन ने किए भरपूर मदद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।