बिजनेस डेस्क। आईफोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी एप्पल ने गुरुवार को दुनिया का पहला फ्लोटिंग रिटेल मोबाइल स्टोर का उद्घाटन किया। यह स्टोर डोम (गुंबद) के आकार का है और पानी पर तैरता रहता है। कंपनी के मुताबिक नए स्टोर का डिजाइन रोम के पैंथियॉन से इंसपायर्ड है।

150 कर्मचारी करेंगे काम, 23 भाषाओं में हैं माहिर

एप्पल मरीना बे सैंड्स स्टोर दुनिया का पहला फ्लोटिंग स्टोर है। यह स्टोर पानी में तैरते हुए एक गोले जैसा दिखता है। एप्पल ने इसे 10 सितंबर से आम लोगों के लिए खोल दिया है। इसमें 150 कर्मचारी हैं, जो दुनियाभर के 23 भाषाओं में माहिर हैं। स्टोर सिंगापुर के एप्पल मरीना सैंड्स पर स्थित है। यह स्थान सिंगापुर के सबसे आइकोनिक स्थानों में से एक है। कंपनी का मानना है कि एपल के इन नए स्टोर में ग्राहकों को एक नया अनुभव मिलेगा।

इस तरह बना है स्टोर

कांच बने इस स्टोर का स्ट्रक्चर पूरी तरह से सेल्फ सपोर्टेड है। नए एप्पल मरीना सैंड्स स्टोर के निर्माण में कांच के कुल 114 पीसेज का उपयोग किया गया है। स्ट्रक्चरल कनेक्शन के लिए इसमें सिर्फ 10 नैरो वर्टिकल मुलियंस का उपयोग किया गया है। पानी पर तैरते इस नए स्टोर का नजारा बेहद आकर्षक है। एप्पल के मुताबिक यह स्टोर रोम के पैंथियॉन से इंसपायर्ड है।

See also  भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं, कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार

एप्पल के नए स्टोर में लगे ग्लास का इंटीरीयर कस्टम बैफल्स से लैस है। इसमें लगे ग्लास के हर पीस को ऐसे व्यवस्थित लगाया गया है जिससे रात में लाइटिंग इफेक्ट मिल सके। स्टोर के अंदर कतार में लगे हरे पेड़ भी बेहद आकर्षक है। ग्राहक एप्पल के अलग अलग प्रोडक्ट्स को देख सकते हैं या उनसे जुड़ी जानकारी के लिए स्टोर में मौजूद जीनियस से भी सलाह ले सकते हैं। इसके अलावा स्टोर में आने वाले ग्राहक मरीना बे सैंड्स के शानदार नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

एप्पल के मुताबिक, स्टोर में एक वीडियो वॉल भी है। इसके जरिए सिंगापुर के लोकल आर्टिस्ट, सिंगर्स और अन्य क्रिएटिव लोगों के लिए कंपनी ‘टूडे एट एप्पल’ पर मंच भी प्रदान करेगा।

वर्तमान में एप्पल के लिए 1 लाख से अधिक लोग काम करते हैं।

एप्पल ने बताया कि सिंगापुर में कंपनी पिछले 40 सालों से अधिक समय से है, इसकी शुरुआत आंग मो कीओ (Ang Mo Kio) में पहले कॉर्पोरेट के साथ हुई थी। तब से, एप्पल ने अपनी कॉर्पोरेट और रिटेल मौजूदगी को बढ़ाया है। कंपनी के मुताबिक, एप्पल इकोसिस्टम 55,000 से अधिक नौकरियों का समर्थन करता है। वर्तमान में एप्पल के लिए दुनियाभर में 1 लाख से अधिक लोग काम करते हैं।

See also  हसदेव बचाओ: ग्रामसभाओं के फर्जी प्रस्ताव की जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी, अनुसूचित जनजाति आयोग के दफ्तर में धरना

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।