टीआरपी डेस्क। आमतौर पर आप लोगो ने नाग–नागिन के कई किस्से कहानियां सना होगा है। इन दिनों टीवी पर भी इच्छा धारी नाग–नागिनों के रहस्मय लोक से जुड़े कई सीरियल भी दिखाए जा रहे है। अब एक अजीबो-गरीबो खबर सामने आई है 21वीं सदी में भी देश के कुछ हिस्से में आज भी अंधविश्वास ने डेरा जमा रखा है।

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आया है जहां कथित तौर एक युवती के सपने में नाग दिखा, इसके बाद उसने युवती को अपनी पूर्व जन्म की नागिन बताते हुए उससे शादी करने का आदेश दिया। सपने में हुई इस वार्तालाप पर विश्वास करते हुए युवती ने उससे शादी रचा ली। इस युवती की नाग से शादी की जिद से उसके परिजनों ने भी घुटने टेक दिए।

सात फेरे के बाद इस युवती ने खुद नागिन बनने की इच्छा जताई

दरसल अदृश्य नाग से इस युवती ने उससे शादी रचाई। नाग के साथ सात फेरे लेने के बाद इस युवती ने अब खुद नागिन बनने की इच्छा जताई है। युवती के परिजन परेशान किसी इंसान के नागिन बनने की थ्योरी को काल्पनिक बताते हुए उसे खूब समझाया–बुझाया लेकिन युवती नहीं मानी। अब तो वो गाहे–बगाहे नाग की तरह जमीन में रेंगती भी है।

See also  कोरोना की तीसरी लहर को लेकर IIT कानपुर ने किया शोध, इस महीने में पीक पर होगा संक्रमण

शादी के लिए जब यह युवती मंदिर पहुंची तो वह नागिन की तरह लहराने लगी। इस नज़ारे को देखकर पीड़ित परिवार आश्चर्य में था। लेकिन उसने अपनी बेटी की इच्छापूर्ति के लिए इस अंधविश्वास के खेल से मुँह मोड़ लिया। युवती ने जब गांववालों को बताया कि उसे नाग से शादी करनी है तो यह बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। युवती ने नाग मंदिर के सामने सुहागन का पूरा जोड़ा पहन कर अग्नि के सात फेरे लिए और नाग को अपना पति बताने लगी। सैकड़ों की संख्या में वहां मौजूद लोग अंधविश्वास का यह तमाशा देखते रहे।

उधर इस कथित शादी के दौरान युवती के दावों की पोल भी खुलते रही। युवती ने कहा कि मुझसे शादी के लिए नाग देवता खुद आ रहे हैं। उसके कहने पर ग्रामीण घंटों इंतजार करते रहे और जब कोई नाग वहां नहीं आया तो युवती ने अग्नि के सामने खुद ही फेरे ले लिए। वो खूब को नाग की पत्नी बताने लगी। युवती का कहना था कि यह मेरा बचपन का रूप है मेरे घर वालों ने ध्यान नहीं दिया। अब मेरी नाग देव के साथ शादी हुई है। इस ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

See also  TRP जरूरी खबरः इस माह बैंक का सारे काम जल्दी निपटा लें, पूरे 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।