नेशनल डेस्क। देश के सबसे आमिर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने बुधवार को फिर नया इतिहास रच दिया है। रिलायंस का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) बुधवार को कारोबार के दौरान 16 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार चला गया। एक स्टार्टअप के रूप में शुरू की गई रिलायंस आज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। कंपनी रिलायंस बाजार पूंजीकरण के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ती आई है, कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में रिलायंस (RIL) कंपनी का शेयर 2.2 फीसदी की बढ़त के साथ 2,368 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है। मतलब यह 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 2,324.90 रुपये पर बंद हुआ और कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15.33 लाख करोड़ पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में पिछले छह महीने से कम समय में 173 फीसदी से ज्यादा तेजी आ चुकी है। 

See also  सावधानः अब प्रदेश में पीएम और सीएम योजना के नाम पर हो रही ठगी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।