नयी दिल्ली । राज्यसभा सांसद और कर्नाटक बीजेपी के नेता अशोक गास्ती का गुरुवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी , जिसके बाद उन्हें 2 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 दिनों तक भर्ती रहने के बाद इलाज के दौरान आज अस्पताल में ही उन्होंने आखरी सांस ली।

बता दें कर्नाटक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले भाजपा नेता अशोक गास्ती ने इस साल 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी। कर्नाटक के रायचूर जिले में बीजेपी को संगठिन और मजबूत बनाने का श्रेय गास्ती को दिया जाता है। गास्ती 18 साल के थे तभी उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी और कर्नाटक बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता अशोक गास्ती इसी साल कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे, पेशे से वकील रहे 55 वर्षीय गास्ती, नाई समुदाय से थे। उनका गृह जिला रायचूर है।

See also  कोरिया जिले के CMHO और सिविल सर्जन हुए कोरोना संक्रमित

साथ ही बताते चले इससे पहले भी कोरोना वायरस से संक्रमित होकर कई जनप्रतिनिधि जान गँवा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही तेलंगाना के सांसद की भी कोरोना वायरस की चपेट में मौत हो गई थी, कई और जनप्रतिनिधियों की जान जा चुकी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।