नेशनल डेस्क। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। आपको बता दें कि बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में प्रहलाद सिंह पटेल के साथ नितिन गडकरी, अमित शाह, श्रीपद नायक, धर्मेन्द्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत और सुरेश अंगड़ी भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए बड़े नेताओं में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शामिल हैं। महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

See also  अच्छी खबरः छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह में 77287 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, पॉजिविटी दर घटकर हुई 9 प्रतिशत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।