मुंबई। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया का ड्रग्स मामले के बयान के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। इसमें कई अभिनेताओं के नाम सामने आए है जिसमे से एक नाम रकुल प्रीत सिंह है।अब ड्रग्स एंगल की जांच के दौरान अपना नाम सामने आने के बाद अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिस पर आज सुनवाई हुई।

एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि इस मामले में उनका नाम घसीटकर मीडिया उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने उनके खिलाफ हो रहे कवरेज पर रोक लगाने की मांग की है। न्यायमूर्ति नवीन चावला ने अभिनेत्री की याचिका पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और भारतीय प्रेस परिषद को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा।

अपने बयान से मुकर गई है रिया: रकुल

रकुल ने अपनी याचिका में हवाला दिया है कि जिस रिया चक्रवर्ती के बयान के आधार पर उनके ऊपर ड्रग्स लेने का आरोप लग रहा है, वे कोर्ट में अपने स्टेटमेंट से मुकर चुकी हैं। उन्होंने इसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जबरदस्ती लिया गया बयान बताया है।

See also  HC ने WhatsApp से पूछा- आपकी भारत के लिए अलग नीति है, आप दूसरों को देना चाहते हैं डेटा

ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में रकुल प्रीत सिंह

पिछले दिनों कई रिपोर्ट्स में एनसीबी के सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया था कि ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है। यह भी कहा जा रहा था कि इन्हें जल्दी ही समन भेजा जा सकता है।

हालांकि, एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने इस खबर का खंडन किया था और कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स की कोई लिस्ट नहीं बनाई और न ही किसी को समन भेजा है। अब तक ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।